अनंत चतुर्दशी पर मिलों की झांकी की परम्परा बनी रहे। बंद मिलों के बावजूद मिलों की झांकियां निकाली जा रही है। पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने पारम्परिक परम्परा को चालू रखने के लिए हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। मदन परमालिया ने उक्त जानकारी दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




