रिश्तों के फूल के लिए तरस रही फिरोज गांधी की कब्रगाह पर अब सियासत के फूल चढ़ेंगे। वर्षों से जहां नेहरू खानदान का कोई नहीं पहुंचा, वहां भाजपा ने दस्तक दे दी। पिछले महीने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मम्फोर्डगंज स्थित उनकी कब्रगाह पर सिर नवाया। अब यह मुद्दा भाजपा के एजेंडे में है। सीएम योगी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को कब्रगाह की सफाई का जिम्मा सौंपा है। परिसर का प्रबंधन पारसी समुदाय के हाथ में है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




