बाबा नीम करौली पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश' को मध्य प्रदेश में टैक्स प्री करने की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर दो अलग-अलग भाजपा नेताओं ने की है। विधानसभा 5 से जुड़े शैलेन्द्र महाजन ने पत्र में कहा कि युवा गायक सुनील लोधी को प्रदेश सरकार अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाए और फिल्म हनुमान अंश को टैक्स प्री किया जाए। इसी तरह की मांग लव मालू ने की है। यह फिल्म समाज में मानवीय मूल्यों, सनातन संस्कृति और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। टैक्स प्री होने से यह जन-जन तक सुलभ हो सकेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




