विधानसभा पांच के वार्ड 54 में दो बोरिंग की सौगात सांसद निधि से दी गई। प्रारंभिक दौर में सांसद और विधायक अलग-अलग समय पहुंचे। सांसद शंकर लालवानी से लेकर विधायक महेन्द्र हार्डिया और पार्षद महेश बसवाल ने मयूर नगर और पंचशील कालोनी में निधि से सरकारी बोरिंग का भूमिपूजन कर बोरिंग करवाया। इस दौरान दुर्गेश मिंजवा, दिनेश रोकड़े, करन आकोदिया, नारायणी बरेठा, आशा मंत्री, गीतांजलि पिवाल, अजय चौहान, रवि लोनखेड़े, संदीप चौहान, आशु गोयल, राजेंद्र केतवास, सुनीता मौर्य, गीता कनौजिया, सुनीता चौधरी, नीतू वर्मा, हेमलता नरवारे मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




