शहर के दो महत्वपूर्ण राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के नगर मुख्यालय में आज गणेश चतुर्थी पर बप्पा की स्थापना होगी। भाजपा कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे भगवान गणेश की स्थापना रिद्धि-सिद्धि के साथ की जाएगी, बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहेंगे, वहीं कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसियों की मौजूदगी में आज दोपहर 12.30 बजे रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति बाबा की आराधना के बाद स्थापना कर आरती की जाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




