भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का इंदौर के अलावा उज्जैन और अन्य जगह का कार्यक्रम बन रहा है। राहुल गांधी के 19 सितम्बर कार्यक्रम के पहले संभवत: 17 सितम्बर को नितिन नवीन का इंदौर में छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर ही आयोजन किया जा सकता है। भाजपा ने अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पूरा कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि इंदौर में युवाओं से संवाद की पूरी संभावना है, जबकि नितिन नवीन उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए भी किए जा सकते हैं। दिल्ली सूत्र बता रहे हैं कि उसमें यह भी जानकारी आ रही है कि मंदसौर में भी युवाओं से संवाद किया जा सकता है। अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ, लेकिन नितिन नवीन का दो दिवसीय कार्यक्रम अगर तय होता है, तो भाजपाइयों में इस आयोजन को लेकर जोश बना हुआ है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




