सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

माहेश्वरी महासभा के 5 शहरों में चुनाव शुरू… इंदौरी मतदाताओं ने सूरत में दिया वोट

माहेश्वरी समाज की सुप्रिम इकाई माहेश्वरी महासभा के चुनाव आज देश में 5 अलग-अलग शहरों में हो रहे हैं। भिलवाड़ा, मथुरा, कोलकाता, ओरंगाबाद के अलावा सूरत में मतदान हो रहा…

माहेश्वरी महासभा के 5 शहरों में चुनाव शुरू… इंदौरी मतदाताओं ने सूरत में दिया वोट

माहेश्वरी समाज की सुप्रिम इकाई माहेश्वरी महासभा के चुनाव आज देश में 5 अलग-अलग शहरों में हो रहे हैं। भिलवाड़ा, मथुरा, कोलकाता, ओरंगाबाद के अलावा सूरत में मतदान हो रहा है। इन पांच जगहों पर 1050 मतदाता वोट कर रहे हैं। इंदौर के मतदाता कल ही सूरत पहुंच गए थे। आज सुबह प्रत्याशियों ने उनसे मुलाकात भी की, इसके बाद सुबह 9.30 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके बाद शाम 4 बजे से गिनती शुरू होगी। देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि मुख्य मुकाबला 4 पदों के लिए हो रहा है, जिसमें अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष और संगठन मंत्री शामिल है। इसके अलावा 5 अंचल के उपसभापति और उपमंत्री का चुनाव भी हो रहा है। कल सुबह इंदौर के डेढ़ दर्जन मतदाता एक साथ रवाना हुए थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें