सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

चुनाव आयोग बताए कि भाजपाइयों के पास फार्म-7 किस तरह पहुंचे थे -कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने सवाल उठाकर म.प्र. चुनाव आयोग से सवाल किया है कि इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल पर…

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने सवाल उठाकर म.प्र. चुनाव आयोग से सवाल किया है कि इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल पर वोटर लिस्ट में नाम हटाने वाले फार्म-7 किस तरह भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के पास पहुंचे थे। इंदौर में भी पार्षद पति साजिद खान ने इस मामले में शिकायत भी दर्ज कराई थी। टोक खुर्द ब्लॉक में भी भोरासला थाना में शिकायत की गई थी। द्विवेदी ने कहा कि आयोग को यह बताना चाहिए कि वोटर लिस्ट से हटाने वाले नाम फार्म-7 भाजपा किस तरह पहुंचे और नकली फार्म जमा कैसे हुए और नाम कटवाने का काम कैसे हुआ इसका खुलासा भी होना चाहिए। द्विवेदी ने कहा कि इस गंभीर मामले में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी चुप्पी क्यों साधे रखी इसका जवाब भी पुलिस और प्रशासन को देना चाहिए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 4