लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बर्खास्तगी के मुद्दे पर दो दिनों तक दिल्ली में प्रदर्शन किया था। दोनों ही वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया। गांधी को गलत तरीके से हिरासत में लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे के नेतृत्व में जिला के सभी 18 ब्लॉकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। महू के भिचौली में विपिन वानखेडे की मौजूदगी में ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया। 18 ही ब्लाक में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने नारेबाजी भी की और पुतले भी जलाए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




