राहुल गांधी की छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तिथि 19 सितम्बर तय है, लेकिन यह कार्यक्रम कहा होगा यह भी अभी शासकीय विभागों के कागजों पर खानापूर्ति में दौड़ रहा है। इधर कांग्रेस दो दिनों से रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 6 अंकों में पहुंचने का दावा दिल्ली आलाकमान और टीम राहुल गांधी के द्वारा करने पर शहर कांग्रेस द्वारा जश्न मनाया जा रहा है, जहां दो दिन पहले राऊ विधानसभा के भोलाराम उस्ताद मार्ग विष्णुपुरी क्षेत्र में जश्न मनाया गया था और राहुल गांधी का बड़ा कटआउट भी लगाया गया। कल फिर डेढ़ लाख का रजिस्ट्रेशन होने का दावा कर परदेशीपुरा क्षेत्र में जश्न मनाया गया। यहां भी राहुल गांधी का कटआउट लगाकर पायरों से आतिशबाजी का जश्न किया गया। चिन्टू चौकसे, राजेश चौकसे के नेतृत्व में यह जश्न मनाया गया। इधर वेबसाइट का आंकड़ा रजिस्ट्रेशन का नहीं आ रहा है, लेकिन कांग्रेस दावा कर रही है यह आंकड़ा दिल्ली से बताया जा रहा है, जो भी हो कांग्रेस दो दिनों से 6 अंकों में पहुंचने का जश्न मना रही है। एक दिन में 50 हजार का आंकड़ा बढ़ा और एक लाख पहुंचने में एक सप्ताह का समय लग गया था, लेकिन 50 हजार का आंकड़ा एक दिन में पार हुआ। कांग्रेसियों को छात्रों की गूंज अब राहुल गांधी के साथ सुनाई देने लगी है उत्साहित कांग्रेसी अभी तक जमीन तलाश नहीं कर पाए हैं क्योंकि प्रशासन ने अभी तक स्थिति जमीन की स्पष्ट नहीं की है। कमलेश पाठक, आशुतोष तिवारी, जयंत धारीवाल, राकेश बांदावरे, बंटी रेशवाल, नितेश ठाकुर, विकास जाटवा, हरनाम धारीवाल, लक्ष्मीनारायण पाठक, योगेंद्र चौकसे, राकेश गोहर, अजय चौकसे, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया, दीपु चौहान, मनोहर रघुवंशी, संजय जायसवाल, सुभाष यादव, गोलू निहोरे, लोकेश चौकसे, ज्योति वानखेड़े, शशि हाड़ा, नौशाद खान, दीपक भैया, निलेश शर्मा, बसंत कुशवाह, पिंकू खत्री, प्रभु पांडे, अंकित जोशी उपस्थित रहे। एक- दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई और 5 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन का दावा भी कल किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




