शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
राजनीति

दुपहिया वाहनों खातिर ही दण्डात्मक कार्यवाही का प्रावधान है-कांग्रेस

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि क्या मोटर व्हीकल एक्ट में केवल दुपहिया वाहन चालकों खातिर ही कानून हैं, दंड है, कायदा कानून…

मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एड्वोकेट प्रमोद व्दिवेदी ने सवाल उठाया कि क्या मोटर व्हीकल एक्ट में केवल दुपहिया वाहन चालकों खातिर ही कानून हैं, दंड है, कायदा कानून हैं। इंदौर एवं मप्र में भाजपा सरकार में खनिज माफिया सीधे सीधे बिना नंबर के वाहनों से खनिज पदार्थ निकालने एवं खपाने का काम धड़ल्ले से कर रहे हैं, उच्चतम न्यायालय तक आपत्ति उठा चुका है। व्दिवेदी ने इंदौर की ही स्थिति पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। व्दिवेदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि ई रिक्शा एवं आटो रिक्शा चालक पूरे शहर को गिरफ्त में लिए हुए है। बड़ा गणपति, गंगवाल बस स्टैंड, राजबाड़ा आदि जगहों पर सड़कों पर कब्जा किए हुए हैं। दूसरी तरफ माल वाहक वाहन, दूध के वाहन, नगर निगम के वाहन, टैंकर-टैक्टर ट्राली से लेकर स्कूलों की बसों की स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है। बिना नंबर प्लेट, बीमा, लायसेंस आदि ये वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, अधिकारियों खातिर किराए पर लिए गए वाहन आदि की हालत कैसी है चित्र देखकर समझा जा सकता है। क्या यातायात सुरक्षा एवं सुधार दुपहिया वाहनों खातिर ही है। क्या यातायात पुलिस केवल हेलमेट पहनाने खातिर प्रशिक्षित हुई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें