सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

डोर टू डोर कैम्पेन रजिस्ट्रेशन के लिए शुरू

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए लगातार बैठक के दौर चल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विधानसभा प्रभारी,…

इंदौर। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए लगातार बैठक के दौर चल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि आज से रजिस्ट्रेशन के लिए छात्रों और युवाओं से बात की जाए और घर घर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन के लिए कैम्पेन अभियान चलाया जाए। पहले से ही शहर कांग्रेस ने हर वार्ड से दो हजार रजिस्ट्रेशन का प्रारंभिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो बाद में बढ़ाया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें