‘इंडिया' गठबंधन की आज होने वाली बैठक में निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्दे पर विपक्षी दल आगे की रणनीति तय कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने संबंधी प्रस्ताव के नोटिस के मसौदे पर भी चर्चा होने की जानकारी है। कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता बैठक में शामिल होंगे। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के भी पहुंचने की जानकारी है। हालांकि डीएमके और आम आदमी पार्टी (आप) बैठक में शामिल नहीं होंगी। अखिलेश यादव भी राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़े काम के कारण मौजूद नहीं रहेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




