धानुक वंशकार समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुलपारे का जन्मदिन उनके कार्यालय पर बडी संख्या में धानुक समाजजन के अलावा कई भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मनाया गया। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू, देवीसिंह लुडेरिया, भावेश परमार, पवन भावसार, दिनेश हिरवे, नवनीत यादव, विकास पथरोड़, रवि सोलंकी, विकास पाल (महू), जितेंद्र मोरले, मुकेश पंसोरिया, धर्मेंद्र बडेले, कपिल बडेले, सतपाल करोड़े, सुनीता ठाकुर (भाजपा नेत्री), रुपमती राठौर, हीरा मटेले, रामदास कुलपारे, मनोज पंसोरिया सहित अन्य मौजूद थे। कुलपारे को फूलमालाओं से लादा गया और केक भी काटा गया, आतिशबाजी कर मिठाई का वितरण भी किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




