शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

देशभर में हरित क्रांति का संदेश देंगे-विजयवर्गीय

रेवती रेंज पर बना विश्व रिकार्ड, लाखों पौधे लगाने के बाद दो साल में बड़े करने में बना कीर्तिमान

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गत दो सालों से रेवतीरेंज की पहाडी पर पौधारोपण का आयोजन करवा रहे है। गत वर्ष भी पौैधारोपण के लिए जमीन ठीक करवाई गई थी, गड्डे करवाए गए थे और फिर पौधारोपण हुआ था। 2024 में एक दिन में 12,41,000 से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। गत वर्ष और इस वर्ष भी रेवती रेंज पर पौधे लगाए गए। विश्व रिकार्ड के लिए इन पौधों की गिनती हुई तो रेवती रेंज पर 13 लाख 10 हजार पेडों की गिनती कर विश्व रिकार्ड बनाया। भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष भी विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम' के संकल्प को इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय जी ने सिद्धी तक पहुंचाया जिसकी राष्ट्रीय नेता बीएल गौतम ने भी विजयवर्गीय की तारीफ की। विजयवर्गीय बोले कि मेरे लिए यह भावुक क्षण है। जब दो साल पहले पौधे लगाने वाले इंदौरवासी आज उन्हीं पेड़ों को देखकर खुशी से भर उठे। विजयवर्गीय ने दम-खम से कहा कि पौधे लगाकर इंदौर में एक क्रांति पैदा करेंगे और देशभर में हरित क्राति का संदेश देंगे। कुल मिलाकर एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने रेवती रेंज पर पेड़ों की गिनती कर घोषणा की कि रेवती रेंज पर वर्तमान में 13 लाख 10 हजार 12 वृक्ष हैं। किसी एक स्थान पर लाखों पौधे

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी उषा नायडू ने जिला कांग्रेस के अन्तर्गत मंडल अध्यक्षों लगाकर उनको वृक्ष बनाने का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। रेवती रेंज पर नर्सरी भी बनाई गई है, अगर कोई पौधा सूख जाता है तो उसके स्थान पर तुरन्त दूसरा पौधा लगा दिया जाता है। गत वर्ष भी 1 लाख पौधों का रोपण रेवती रेंज पर विजयवर्गीय के आव्हान पर ही किया गया था। विजयवर्गीय के आव्हान पर कई संस्थाएं, संस्थाओं के प्रतिनिधि और सामाजिक लोग भी पौधारोपण से जुड़े। विजयवर्गीय ने कहा कि एक पौधा एक शिव मंदिर के निर्माण के बराबर है। विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम और जनकार्य समिति के राजेन्द्र राठौर ने बहुत मेहनत की है। राजेन्द्र राठौर का बीएल संतोष ने सम्मान भी किया था। एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 100 लोग 7 अगस्त से रेवती रेंज पर पेड़ों की गिनती कर रहे हैं। हमने कहा है कि कम हो तो हमें बता देना, ज्यादा हो तो प्रमाण पत्र देना। हर रविवार पौधारोपण कार्यक्रम चलेगा और देश में हरित क्रांति का संदेश देंगे। अक्षय-कांति बम भी पूरी तरह रेवती रेंज पौधारोपण में साथ रहे। सेना के लिए जवानों को ट्रेंड करने के लिए जीतेंद्र फौजी को एक लाख का चेक दिया गया और वृक्षारोपण के लिए काम करने वाले इंनफ्लूएंसर आदेश सोनी का सम्मान किया गया। बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता और कार्यकर्ता सहित सामाजिक एवं शैक्षणिक लोग भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें