एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे जाने के विरोध में तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी एवं समाजवादी दलों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मेंं समाजवादी पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एस यू सी आई,असंगठित कामगार कांग्रेस आिदि के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान देशभर में करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के अधिकार से जुड़ा गंभीर विषय है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि एसआईआर में काटे गए सभी नामों की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम पुनः मतदाता सूची में जोड़े जाएं, और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देवे। राहुल निहोरे,रामस्वरूप मंत्री, रुद्रपाल यादव, कैलाश लिंबोदिया, सीएल सर्रावत,प्रमोद नामदेव, अरविंद पोरवाल, विजय दलाल, विवेक मेहता, बटेश्वरनाथ सिंह, राजेंद्र यादव, डीएस मिश्रा, मोहम्मद अली सिद्दीकी, भागीरथ कछवाय, चंदन सिंह मकवाना, सैयद साजिद अली, प्रमोद नामदेव, सोनू शर्मा, सुमित सोलंकी, भारत चौहान, माता प्रसाद मौर्य और पूजा चौहान सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




