भारतीय लोकतंत्र की विराट परंपरा और संवैधानिक मूल्यों के समक्ष आज सत्ता का बढ़ता वर्चस्व, राजनीति की शुचिता और जन-प्रतिबद्धता जैसे सवाल नई चुनौतियों के रूप में सामने हैं। लोक और तंत्र के बीच बढ़ती दूरी तथा जनमत और जनहित के बीच उभरते अंतर्विरोधों पर सार्थक विमर्श के उद्देश्य से स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आज रविवार को शाम 4.30 बजे अभिनव कला सम़ाज सभागार में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। ‘कहाँ जनमत–कितना जनहित’; विनोद अग्निहोत्री, जयशंकर गुप्त और आशुतोष रखेंगे विचार, संजीव श्रीवास्तव सूत्र-संचालन करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें


