सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

विशेष ट्रेन संचालन और कोच बढ़ाने की मांग-कांग्रेस

शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री एवं जेडआरयूसीसी सदस्य संजय बाकलीवाल ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे, मुंबई मंडल रेल प्रबंधक एवं रतलाम मंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी त्योहारों…

शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री एवं जेडआरयूसीसी सदस्य संजय बाकलीवाल ने महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे, मुंबई मंडल रेल प्रबंधक एवं रतलाम मंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन एवं जनरल कोच बढ़ाए जाएं। आगामी दीपावली एवं छठ पूजा के मद्देनजर बड़ी संख्या में यात्री अपने गृह नगरों की ओर यात्रा करेंगे एवं वापस भी अपने कार्य क्षेत्र पर आएंगे। इसके कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली एवं यहां से प्रारंभ होने वाली प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है तथा कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 125 से अधिक पहुंच चुकी है। वर्तमान स्थिति में आम यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहे हैं तथा जनरल कोचों में भी अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार एवं उत्तर भारत की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर तत्काल अतिरिक्त/स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए। साथ ही जनरल कोचों की संख्या बढ़ाई जाए, संभावित यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा समय रहते अतिरिक्त ट्रेनों एवं कोचों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आशा है कि यात्री सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। बाकलीवाल ने पत्र में कहा कि यात्री सुविधा एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें