प्रत्याशी घनश्याम की बेटी ने सुबह-सुबह वोट डाला। यहां 3 अगस्त को मतगणना होगी।
करीब 2 लाख 20 हजार मतदाता आज अपने वोट का इस्तेमाल कर 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच है। दतिया में उपचुनाव की स्थिति यहां से कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भारती के बैंक एफडी धोखाधड़ी मामले में कोर्ट से तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य कर दिए जाने के कारण बनी। उधर बिहार के बांकीपुर और गुजरात के मंजलपुर में भी आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




