शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

दतिया प्रचार से लौटेंगे आज नेता

इंदौर के कई नेता प्रचार में जुटे रहे, सांवेर विधानसभा से मंत्री और हारी उम्मीदवार वहां भी आमने-सामने दिखाई दिए

दतिया उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा जीत के लिए लगी हुई है और दोनों ही दलों के नेता व कार्यकर्ता दतिया प्रचार के लिए गए थे। मंत्री तुलसी सिलावट जहां अपने दायित्व को वहां निभा रहे हैं और कई वादे कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी लगातार भाजपा पर आरोप प्रत्यारोप दनदना लगा रहे हैं। सांवेर विधानसभा से जुड़े सिलावट घोषणाएं कर रहे हैं तो उनका उत्तर सांवेर से चुनाव हारी रीना बौरासी भी दे रही है, बौरासी ने यहां तक कहा कि सिलावट ने इंदौर में ही काम नहीं किया तो दतिया में क्या काम कराएंगे। टिकिट की उम्मीद में सावन सोनकर, कांग्रेस के कपिल सोनकर और अन्य दावेदार भी दतिया चुनाव प्रचार में पहुंचे हैं। कई युवा भाजपा और कांग्रेस के भी प्रचार में पहुंचे हैं और आज शाम प्रचार का काम बंद होगा और नेता कार्यकर्ता वापस इंदौर लौटेंगे। इंदौर के अलावा प्रदेश भर के नेता भी प्रचार बंद होने के पहले ही दतिया से निकलेंगे। उल्लेखनीय है कि दोनों ही पार्टी ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। हालांकि दोनों ही पार्टियों के इतने प्रचारक दतिया नहीं पहुंचे। कांग्रेस से कई वरिष्ठ नेता और भाजपा से सत्ताधारी नेताओं ने दतिया उपचुनाव से दूरी बनाई है। दोनों ही दलों में गुटबाजी की शिकायतों के आरोप भी लगे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें