यादव, आनंद जैन कासलीवाल, अमित चौरसिया, अनवर दस्तक, सोनिला मिमरोट, जीतू दीवान, जतिन थोरात, बलवंत टटवारे, सैफू वर्मा, शशि हाड़ा, रोशनी गोहार, मंजू शर्मा, राजू भदौरिया कई ब्लाक, वार्ड अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। महत्वपूर्ण बात यह रही कि कई बड़े नेता जो विधानसभा प्रभारी भी है और शहर कांग्रेस पदाधिकारी, कई ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और ब्लॉक व मंडलम के प्रभारी भी नहीं दिखे। कहा तो यह भी गया कि विधानसभा प्रभारियों के कहने पर पदाधिकारी बनाए गए थे। प्रभारी गायब हुए तो पदाधिकारी भी नहीं दिखे, फिर भी कांग्रेसियों में उत्साह था और गांधी भवन पर उत्साही कांग्रेसियों ने पटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर और नृत्य कर जश्न तो मना ही लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




