मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

दरगाह के पीछे हो रहे बोरिंग को रुकवाने पहुंचे भाजपा नेता बगैर स्वीकृति के सिलावटपुरा में काम पर गाड़ी पहुंचाई थाना

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौराहा स्थित दरगाह के पीछे बीच सड़क पर कल रात बोरिंग किया जा रहा था। इसकी जानकारी अरुण गर्ग और सोनू गंभीर ने पार्षद पति…

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौराहा स्थित दरगाह के पीछे बीच सड़क पर कल रात बोरिंग किया जा रहा था। इसकी जानकारी अरुण गर्ग और सोनू गंभीर ने पार्षद पति भाजपा नेता रामबाबू राठौर को दी, तत्काल रामबाबू अपने साथियों के साथ दरगाह के पीछे पहुंच गए और उन्होंने तत्काल हिन्द रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्यसिंह गौड़ को जानकारी दी, तत्काल भाजपाइयों ने थाना पर जानकारी दी। उसके पहले जब भाजपाई यहां पहुंचे तो वर्ग विशेष के कई लोग एकत्रित होकर विरोध जताने लगे थे।

इधर भाजपा नेताओं के साथ स्थानीय लोग भी आकर खड़े हो गए थे, जिससे तनाव की स्थिति भी निर्मित हो गई थी। तत्काल छत्रीपुरा पुलिस भी यहां पहुंची और उन्होंने भीड़ को हटाया और बगैर स्वीकृति के हो रहे बोरिंग की गाड़ी जब्त की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें