शासकीय स्कूल कुलकर्णी नगर में क्षेत्रीय पार्षद जीतू यादव जाटव ने विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री वितरण और स्नेह भोज का आयोजन कराया। कार्यक्रम में अतिथि विधायक रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, कमल चौहान, दीपक कर्दम सहित अन्य भी मौजूद रहे। इंदौर (सिटी ब्लास्ट प्रतिनिधि)। उच्च शिक्षा मंत्री इन्दरसिंह परमार आज इंदौर में हैं। वे जीएसआईटीएस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 2 बजे डेली कॉलेज में यंग थिंकर्स फोरम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। परमार अपरान्ह 4 बजे इंदौर से भोपाल के लिये रवाना होंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




