मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

पार्षद कालरा के पत्र और विधायक की चर्चा के बाद ही मामला ठंडा

पार्षद कमलेश कालरा और तत्कालीन एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बीच 20 माह पहले हुए विवाद के बाद जीतू यादव की एमआईसी सदस्यता भी गई थी और पार्टी ने बाहर…

पार्षद कमलेश कालरा और तत्कालीन एमआईसी सदस्य जीतू यादव के बीच 20 माह पहले हुए विवाद के बाद जीतू यादव की एमआईसी सदस्यता भी गई थी और पार्टी ने बाहर का रास्ता भी दिखाया था। विगत दिनों रमेश मेंदोला और सुमित मिश्रा ने जीतू यादव की वापसी का रास्ता भाजपा में कराया था। जिस दिन जीतू यादव भाजपा में आए उसी दिन पार्षद कालरा ने विधायक मालिनी गौड़ से चर्चा कर पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लिखा था। विधायक मालिनी गौड़ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को फोन भी लगाया था और बात कर कमलेश कालरा की भी बात कराई थी। इस बात को 6 दिन हो गए, लेकिन पत्र और फोन पर हुई बात का कोई असर सामने नहीं आया। आज इस मामले में कालरा ने कहा कि उनकी माता के साथ बदमिजाजी और पुत्र को नग्न करने के मामले में पूरी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी गई थी, अब उनसे न्याय की उम्मीद है। कालरा ने कहा अभी तक इस मामले में पत्र के बाद भी अभी कुछ नहीं हुआ है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें