इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बढ़ती महंगाई, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के साथ मतदाताओं के नाम काटने सहित अन्य मुद्दों पर 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गांधी भवन से जन संघर्ष महारैली निकाली जाएगी, जो कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी। कलेक्टर कार्यालय पर सत्याग्रह प्रदर्शन किया जाएगा। केन्द्र और प्रदेश सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं दे रही है और उलटा भाग रही है। कलेक्टर कार्यालय पर केन्द्र और प्रदेश के साथ निगम परिषद की सरकार से पूछा जाएगा कि वे जनता और लोकतंत्र के सवाल के जवाब दें, भागे नहीं। गांधी भवन से पंढरीनाथ होते हुए कलेक्टर कार्यालय पर सत्याग्रह प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




