शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

भाजपाइयों के पंडाल में निमंत्रण पर पहुंचे कांग्रेसी

सामना करने वाले चिन्टू चौकसे अपने खास राजनीतिक साथी राजू भदौरिया के साथ नन्दानगर पंडाल में पहुंचे। मेंदोला ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को भी आमंत्रण देकर बुलवाया था।…

भाजपाइयों के पंडाल में निमंत्रण पर पहुंचे कांग्रेसी

सामना करने वाले चिन्टू चौकसे अपने खास राजनीतिक साथी राजू भदौरिया के साथ नन्दानगर पंडाल में पहुंचे। मेंदोला ने भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को भी आमंत्रण देकर बुलवाया था। भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष सुमित मिश्रा और चिन्टू चौकसे अतिथि के रूप में साथ-साथ बैठे। वहीं गणेशजी के समक्ष आरती में विधायक रमेश मेंदोला और उनके पास 2028 की विधानसभा के भावी दावेदार राजू भदौरिया खड़े नजर आए। सभी जानते हैं कि इस बार कांग्रेस 2 नम्बर से हर हाल में राजू भदौरिया को चुनाव लड़ाएगी। कुल मिलाकर भाजपाई वर्चस्व वाले इस पंडाल में कई कांग्रेसी नजर आए। आयोजन की खास बात यह रही कि भाजपाई और कांग्रेसी एक मंच पर गणेशजी के समक्ष नजर आए। भाजपा और कांग्रेस अध्यक्ष आसपास बैठे और आगामी चुनाव के दावेदार भी आसपास दिखे। कांग्रेस प्रवक्ता अपने बयान से चर्चा में आए लोकेश हार्डिया भी मंच पर थे वे सुमित मिश्रा से कुछ दूरी पर बैठे थे। विगत दिनों हार्डिया शुरू हो गईं। ने सुमित मिश्रा के खिलाफ जबर्दस्त बयान दिया था, लेकिन गणेशजी के पंडाल में किसी तरह की राजनीतिक या राजनीतिक वार प्रतिवार की कोई स्थिति नजर नहीं आई, लेकिन कार्यक्रम के बाद जब चित्र और खबर बाहर आई तो अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं के एक मंच पर नजर आने के बाद कार्यक्रम ने सियासी रंग ले लिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं

भाजपाइयों के पंडाल में निमंत्रण पर पहुंचे कांग्रेसी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें