सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

खजराना बप्पा की शरण में पहुंचे कांग्रेसी

नायक ने डाल रखा है इंदौर में डेरा

खजराना बप्पा की शरण में पहुंचे कांग्रेसी

गणेश चतुर्थी का पर्व चल रहा है और खजराना गणेश मंदिर में आस्था की भीड़ बप्पा के दरबार में दरकार के लिए दिखाई दे रही है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमेन मुकेश नायक ने इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए डेरा डाल रखा है। नायक ने मीडिया से कल चर्चा भी की और खजराना गणेश बाबा के दरबार में भी पहुंचकर छात्रों की गूंज कार्यक्रम की सफलता के लिए कांग्रेसियों के साथ खजराना बप्पा से प्रार्थना की। दर्शन पूजन भी किए गए। मुकेश नायक, आनन्द जैन कासलीवाल, अरविंद बागड़ी सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें