सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

प्रदेश सहप्रभारी और दो प्रभारियों के बीच कांग्रेसियों ने उठाई अपनी बात

बैठक में गूंजा छात्रों की गूंज में डोम में प्रवेश का मुद्दा

लगातार सिटी ब्लास्ट ब्लॉक अध्यक्षों, वार्ड अध्यक्षों और टीम राहुल गांधी के साथ 40 लोगों की टीम व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितम्बर को डोम में प्रवेश नहीं मिलने के कारण नाराजगी का मुद्दा उठा रहा है। दो दिन पहले भी सिटी ब्लास्ट ने बताया कि नाराजगी प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी उषा नायडू के समक्ष जताई जाएगी और कल ऐसा ही हुआ। उषा नायडू के अलावा दो प्रभारी विधायक बाला बच्चन और पंकज उपाध्याय और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे की मौजूदगी में ज्यादातर ने खुले रूप से बोलकर कारण पूछा कि जब तय हुआ था कि डोम में प्रदेश सहप्रभारी से लेकर कोई भी कांग्रेसी अन्दर नहीं जाएगा तो फिर दिल्ली के नेताओं से लेकर प्रदेश सहप्रभारी सहित अन्य नेता अन्दर कैसे छात्रों की गूंज कार्यक्रम के डोम में प्रवेश कर गए थे। तेज आवाजों में अपनी बात खुद जिम्मेदार पदाधिकारियों ने उठाई। कुछ ने यह भी कहा कि हमारे अध्यक्ष बाहर थे इसलिए हम भी बाहर ही थे, लेकिन जिन्होंने वादा किया था कि वे अन्दर नहीं जाएंगे तो वे अन्दर कैसे पहुंच गए। दिल्ली से आए लोग डोम के अन्दर कैसे प्रवेश कर गए। कुल मिलाकर कल की रविवार बैठक दमदार हुई और जो अन्दर जाने से वंचित रहे उनमें से कई लोगों ने अपनी बात दमखम के साथ जिम्मेदारों के बीच रखी। मीडिया में बात ज्यादा ना छपे इसलिए पर्दा डालने की कोशिश भी की गई। उल्लेखनीय है कि कल की बैठक का कोई तूक नहीं था इस बैठक का भी विरोध हो रहा था, लेकिन जानकारों का कहना है कि विगत दिनों ब्लॉक अध्यक्षों ने इसी छात्रों की गूंज में प्रवेश नहीं पाने पर नाराजगी की बैठक की थी, जिसकी भनक भी प्रदेश सहप्रभारी उषा नायडू को लगी थी और उसी दिन नायडू ने ब्लॉक अध्यक्ष की बैठक के दौरान वीडियो कॉल कर चर्चा भी की थी और शाम को वीडियो कान्फ्रेंसिंग की बात भी कही थी, जिसे ब्लॉक अध्यक्षों ने सिरे से खारिज कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि इसी नाराजगी को कम करने के लिए कल यह बैठकें ब्लॉक, मंडलम, शहर पदाधिकारी, समन्वय समिति की बुलाई गई थी, लेकिन पहली ही बैठक में नाराजगी ने बैठक का जायका बिगाड़ दिया था।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें