छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी आज दोपहर 1.40 पर इंदौर आ रहे हैं। कार्यक्रम के लिए छात्र अलग-अलग होस्टल और घरों से कार्यक्रम के लिए पहुंचेंगे। कांग्रेस ने अलग-अलग क्षेत्रों से बसों की व्यवस्था भी की है। कांग्रेस को आशंका है कि बसों में भरकर जिन छात्रों को कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा उन्हें दूरदराज ही पुलिस रोक लेगी इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कल पुलिस एडिशनल कमिश्नर मयंक अवस्थी से मुलाकात की थी और उनसे राहुल गांधी के रूट, पार्किंग और पुलिस वाहन ज्यादा दूर नहीं रोके इस पर चर्चा भी की थी। इस दौरान राहुल गांधी टीम के केबी बैजू, मनोज त्यागी, सुशांत शर्मा के अलावा जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े भी मौजूद थे। फिर भी कांग्रेस ने अपने वरिष्ठों को अलग-अलग क्षेत्रों की जवाबदारी इस बात के लिए दी कि बाहर से आने वाली गाड़ियों को पुलिस नहीं रोके और
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




