छात्रों की गूंज कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा छात्र जुड़े इसकी जुगत अलग-अलग तरह से कांग्रेसी कर रहे हैं। कहीं कोचिंग सेंटर पर पहुंचकर, तो कहीं स्कूल-कॉलेज पहुंचकर जेन-जी को जोड़ने की जुगत की जा रही है। इधर कांग्रेसी भोलाराम उस्ताद मार्ग पर छात्रों को डीजे की थाप पर चाय भी पिला रहे हैं और खुद भी साथ में चाय पी रहे हैं। मजहर हुसैन सेठजीवाला, सादिक खान ने बताया कि गत 4 दिनों से टी-पार्टी का आयोजन छात्रों के बीच उत्साह के साथ आयोजित हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




