छात्रों की गूंज कार्यक्रम 19 सितम्बर को पूरा होने के बाद कांग्रेसी देर रात तक एक-दूसरे से मिलते रहे थे और फिर अपने-अपने घर गए और कल रविवार को कांग्रेसियों ने लगातार छात्रों से संवाद और मिलन के बाद कल अपनी थकान भी उतारी और कल दोपहर से लेकर देर रात तक एक-दूसरे कांग्रेसियों से चर्चा भी करते रहे। राहुल गांधी के कार्यक्रम का आंकलन करने के साथ सभी ने कांग्रेस के कार्यक्रम को सफल होने पर विवेचना भी की और कहा कि भाजपा ने हमारे आयोजन को विवादास्पद बनाकर और सफल बनाया। कुल मिलाकर कांग्रेसी राहुल गांधी के कार्यक्रम के बाद उत्साही नजर आए और नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। उधर जिले के कांग्रेसी भी कल आराम और आंकलन में व्यस्त रहे। अब जिले में भी कांग्रेसी उत्साही होकर निकाय चुनाव की तैयारी करेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




