सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर पोती कालिख इस्तीफे की मांग को लेकर पुते पोस्टर भी जला दिए

जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ संगठन के जीतू दीवान ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन एवं ज्ञानेश कुमार…

कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर पोती कालिख इस्तीफे की मांग को लेकर पुते पोस्टर भी जला दिए

जमीनी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे लाओ संगठन के जीतू दीवान ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर विरोध स्वरूप प्रदर्शन एवं ज्ञानेश कुमार के पोस्टर पर कालीख पोत कर पोस्टर रीगल तिराहा पर जलाए। जमकर नारेबाजी भी की गई और राष्ट्रपति से खुद इस मामले में संज्ञान लेकर चुनाव आयुक्त अगर इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें हटाने की मांग की गई और उन पर कार्रवाई भी की जाए। जीतू दीवान, आशुतोष मिश्रा, सचिन सेन, डॉ. खालीकुर्रहमान, रमेश घाटे, नियाजुद्दीन अंसारी, शेख समीर, लालू पठान, संजय अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, महेश दुबे, सफदर नकवी, मीत धारीवाल, ध्यानसिंह चौहान, डॉ. महबूब खान, नरेंद्र अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें