अनंत चतुर्दशी पर मिल सहित अन्य झांकियों का कारवां कल रात झिलमिल रोशनी के साथ निर्धारित मार्ग पर निकलेगा। कई स्वागत मंच लगते हैं, इनमें कांग्रेस का मंच पुराने श्रीकृष्ण टॉकीज के समीप लगता था, सामने पतरे लगाए गए हैं, जिससे मार्ग छोटा हो चुका है इसलिए कांग्रेस अपना मंच इधर-उधर खसकाने की जुगत कर रही है। इसे लेकर कल कांग्रेस ने जानकारी भी मुहैया की थी कि मंच कहां लगाए जिससे झांकी को निकलने में दिक्कत ना हो और लोग भी आसानी से निकल सके।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




