सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस कल करेगी प्रदर्शन

मंदिर पर होगा एकत्रीकरण, फिर मार्च करते हुए नेता और कार्यकर्ता पहुंचेंगे कलेक्टर कार्यालय

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे और संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग ने बताया कि पूरे देश, प्रदेश से लेकर शहर-जिला तक इन दिनों चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। धरना-प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस कल सुबह 11 बजे पंढरीनाथ हरसिद्धि माता मंदिर पर पहले एकत्रीकरण करेगी और फिर यहां से पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी के साथ कांग्रेसी कलेक्टर कार्यलय पहुंचेंगे, जहां ज्ञानेश कुमार का पुतला भी जलाया जाएगा, नारेबाजी भी होगी और फिर राष्ट्रपति के नाम ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने का ज्ञापन भी दिया जाएगा। कल के प्रदर्शन के लिए गांधी भवन से लेकर सारे विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक मंडलम अध्यक्ष, पदाधिकारियों को फोन लगा रहे हैं, जिससे भीड़ बड़ी संख्या में जुटाई जा सके। कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर कल भोपाल में प्रदर्शन किया था। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे का स्वास्थ्य खराब होने से वे भोपाल नहीं गए थे, बाद में उन्होंने जरूर कलेक्टर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारियां देखी थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें