शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने बताया कि इस माह के अंत तक हर वार्ड के हर बूथ पर अध्यक्ष और प्रभारी की नियुक्तियां कर दी जाएगी। प्रभारी के रूप में महिलाओं को भी जोड़ा जाएगा। इन बूथ जिम्मेदारों को कांग्रेस नियुक्ति के बाद प्रशिक्षण भी देगी, जिससे बूथ लेवल की तैयारी का असर नवम्बर में नजर आएगा, जहां एक तरफ संगठन मजबूत होगा वहीं वोट चोर गद्दी छोड़ का मुद्दा भी बूथ स्तर पर हर मतदाताओं के समक्ष गुंजाया जाएगा और मतदाता को बताया जाएगा कि किस तरह से भाजपा ने गलत तरीके से वोट काटे, वोट की चोरी करवाई और सरकार बनवाई। कांग्रेस अपने बूथ लेवल एजेंट का सम्मेलन भी करेगी और हर वार्ड स्तर पर इन बीएलए का प्रशिक्षण भी देगी। मतदाताओं के समक्ष वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी गुंजाए जाएंगे। चौकसे ने कहा कि हमारा एक सूत्रीय कार्यक्रम यही होगा कि बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत किया जाए और आम लोगों को बताया जाए कि भाजपा की कार्यशैली हमेशा वोट चोरी की रही और उसी आधार पर भाजपा ने सरकार बनाई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




