कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह यादव और नितिश भारद्वाज ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को फिटनेस प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया में आ रही परेशानियों और फिटनेस के नाम पर की जा रही चालानी कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है। फिटनेस नहीं बन रही तो चालान किस बात का बनाया जा रहा है। परिवहन विभाग की फिटनेस व्यवस्था की दिक्कत से ई-रिक्शा चालक परेशान है। पोर्टल, तकनीकी कारण से फिटनेस प्रमाण पत्र में परेशानी आ रही है तो ई-रिक्शा चालकों को चालानी कार्रवाई से बचाना चाहिए। यादव और भारद्वाज ने कहा कि इस मुद्दे पर इसी सप्ताह परिवहन विभाग का घेराव किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




