सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस कल करेगी गांधी-शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे एवं संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने बताया कि कल महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती है। शहर कांग्रेस ने कल सुबह…

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे एवं संगठन महामंत्री संजय बाकलीवाल ने बताया कि कल महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती है। शहर कांग्रेस ने कल सुबह 9.30 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण का आयोजन रखा है। यहां सर्वधर्म सभा का आयोजन होगा और फिर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के साथ गायत्री पीठ के सदस्यों को सर्वधर्म सभा एवं भजन के लिए भी आमंत्रित किया है। गांधी प्रतिमा के आयोजन के बाद कांग्रेसी सामूहिक रूप से शास्त्री प्रतिमा भी पहुंचेंगे वहां भी माल्यार्पण सामूहिक रूप से किया जाएगा। दोनों ही कार्यक्रम के लिए जानकारी आज सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेसियों को दी जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें