राहुल गांधी की मौजूदगी में छात्रों की गूंज का आयोजन अगले सप्ताह 19 सितम्बर को रिजनल पार्क में होना करीब-करीब तय माना जा रहा है। वहां किराये को लेकर जरूर कांग्रेस ज्यादा किराया प्राधिकरण द्वारा बता रही है। इधर कांग्रेस ने डेढ़ लाख रजिस्ट्रेशन के बाद आज 1 लाख 75 हजार छात्रों की गूंज रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया। इधर आज कांग्रेस अलग-अलग कई आयोजन रजिस्ट्रेशन की जुगत के लिए कर रही है। एक तरफ बैठक के दौर चल रहे हैं और दूसरी तरफ अब छात्रों और युवाओं को आकर्षित करने के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है। आज सुबह से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विधानसभा 2 के कुछ स्कूलों में पहुंचकर जेन-जी की उम्र 13 से 30 साल को लक्ष्य बनाकर काम के अन्तर्गत आज स्कूल में 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका भी रजिस्ट्रेशन चौकसे और कांग्रेस कराएंगे। कांग्रेस ने 30 के बजाए 35 वर्ष उम्र का लक्ष्य लेकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन भी कराना शुरू कर दिया है। कॉलेज के छात्रों के साथ अब स्कूलों के छात्रों का रजिस्ट्रेशन भी कांग्रेस कर रही है। आज प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी उषा नायडू विधानसभा 5 के वार्ड 51 में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव के साथ क्षेत्र के गर्ल्स और बायज होस्टल पहुंचकर वहां छात्रों से मुलाकात कर क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन कराएंगे। नायडू आज महिला नेत्रियों के साथ गर्ल्स होस्टल अलग पहुंचेगी और वहां भी मुलाकात और रजिस्ट्रेशन का काम किया जाएगा, यह क्रम आज शाम तक चलेगा। इधर आज कांग्रेस भोलोराम उस्ताद मार्ग, विष्णुपुरी, भंवरकुआं क्षेत्र में एक दुकान पर डीजे की धुन पर युवाओं का आकर्षित करने का काम करेगी। शाम 6 बजे से डीजे की धुन पर छात्रों का नृत्य आयोजन रखा गया है। वहां रजिस्ट्रेशन के लिए क्यूआरड कोड भी लगाया जाएगा, जिससे आने वाले छात्रों का सीधा रजिस्ट्रेशन भी करवाया जाएगा। चिन्टू चौकसे ने बताया कि सारे गर्ल्स और बायज होस्टल में भी क्यूआर कोड के स्टीकर चिपकाए जा रहे हैं। वहीं आज ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेंटर के समीप चाय-नाश्ते की दुकान पर शाम को महिला कांग्रेस आयोजन करेगी और यहां भी शाम को आने वाले बड़ी संख्या में छात्रों को आकर्षित करने के लिए काम कराया जाएगा और यहां भी क्यूआर कोड के माध्यम से कांग्रेस नेत्रियां छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाएगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




