कांग्रेस सहित सारे विपक्षी दल इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और वोट चोरी के मामले में भाजपा को दोषी मान रहे हैं और कुछ कांग्रेसी तो सीधे राष्ट्रपति से संज्ञान लेकर ज्ञानेश कुमार को पद मुक्त करने की मांग कर कार्रवाई की बात भी कर रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने बताया कि प्रदेश कंग्रेस के निर्देश पर शहर कांग्रेस द्वारा 30 सितम्बर को हरसिद्धि क्षेत्र में कांग्रेसियों का एकत्रीकरण किया जाएगा और फिर वहां से कांग्रेसी रैली बनाकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यालय के समीप वोट चोरी मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए और उनके खिलाफ प्रकरण की कार्रवाई भी की जाए। शहर कांग्रेस का आयोजन 30 सितम्बर को है और इधर प्रदेश कांग्रेस ने कल 28 सितम्बर सोमवार 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अरोरा हिल्स तक पैदल मार्च का आयोजन रखा है। इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्ष के अलावा प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश मोर्चा संगठन पदाधिकारी को भी शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अलावा इंदौर में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा संगठन पदाधिकारी भी कल भोपाल पहुंचेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




