सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

पटवारी के घर पर कांग्रेस के दिग्गज

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की पूरी तैयारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास बिजलपुर से चल रही है। पटवारी के घर पर आज कांग्रेस के दिग्गजों…

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की पूरी तैयारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास बिजलपुर से चल रही है। पटवारी के घर पर आज कांग्रेस के दिग्गजों का जमावड़ा है। टीम राहुल गांधी के करीबी केबी बेजू सहित अन्य भी इंदौर पहुंच चुके हैं। आज बेजू, जीतू पटवारी, हरीश चौधरी, उषा नायडू, चिन्टू चौकसे, विपिन वानखेड़े, रीना बौरासी, पंकज उपाध्याय, अशोक सिंह सहित अन्य लगातार बैठक कर आवश्यक दिशा- निर्देश देंगे। मैदान की स्वीकृति के बाद कांग्रेस का ध्यान अब मैदान में वॉटर प्रूफ टेंट, इलेक्ट्रीक, म्यूजिक, एलईडी पर लग गया है।

प्रचार पर ध्यान- कांग्रेस ने अब राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को जनता के बीच प्रचार-प्रसार का मामला भी उठाया है। अब कांग्रेस पम्पलेट डोर-टू-डोर पहुंचाने के अलावा एफएम पर प्रचार, एलईडी गाड़ी पर प्रचार करेगी। वहीं जहां- जहां निगम ने वैधानिक बोर्ड स्वीकृत कर रखे हैं उन बोर्डों पर भी कांग्रेस बड़े पोस्टर लगाएगी और बकायदा उसका भुगातन भी करेगी। इधर कांग्रेस ने हर विधानसभा प्रभारियों के माध्यम से शहर और जिला के अलावा इंदौर-उज्जैन संभाग में भी ब्लॉक और मंडलम अध्यक्षों से डोर टू डोर कैम्पेन का बिगुल बजवा दिया है। आज से पूरी ताकत प्रचार पर कांग्रेस की रहेगी। कांग्रेस यही चाहती है कि जिस तरह से रजिस्ट्रेशन हुए हैं उस तरह से जितने छात्र अन्दर जाए उससे ज्यादा बाहर भी नजर आए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें