शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस संगठन महामंत्रियों की ऑनलाइन बैठक राहुल गांधी लेंगे प्रभारी हरीश चौधरी की क्लास, उसके पहले दिशा-निर्देश

खड़गे और राहुल गांधी जल्द ही दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ बैठक लेकर प्रदेश में संगठन स्तर पर और खासतौर से जिला, शहर, विधानसभा, ब्लॉक, मंडलम…

खड़गे और राहुल गांधी जल्द ही दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ बैठक लेकर प्रदेश में संगठन स्तर पर और खासतौर से जिला, शहर, विधानसभा, ब्लॉक, मंडलम तक क्या-क्या नियुक्ति हुई है, क्या-क्या काम हुआ है उसकी रिपोर्ट लेंगे। आला कमान की प्रभारी के साथ बैठक के पहले तैयारियों को लेकर प्रदेश भर के संगठन महामंत्रियों की ऑनलाइन झूम बैठक कल शाम 6.40 से शुरू हुई, जो 7.45 करीब एक घंटा चली। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री संजय कामले ने यह बैठक अपने अधीनस्थ संगठन महामंत्रियों की ली थी। सभी को निर्देशित किया गया कि ब्लॉक, मंडलम की कार्यकारिणी अगर नहीं बनी तो जल्द बनाई जाए, इसके लिए जिला और नगर इकाई को तत्काल बैठककर निर्णय लेने होंगे। बैठक में ही बताया गया कि आगामी दिनों दिल्ली में राहुल गांधी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ बैठक लेकर संगठन की नियुक्तियां, संगठन के कार्य पर चर्चा करेंगे। संगठन को लेकर चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सभी को कहा गया कि जो- जो नियुक्तिया हो गई उनकी सूची भेजी जाए और जो नियुक्तियां बाकी है उनकी सूची अलग भेजी जाए और एक सप्ताह में बची हुई नियुक्ति भी बैठककर पूरी कर ली जाए। इंदौर से बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी शामिल हुए थे। वहीं संजय बाकलीवाल, दौलत पटेल दोनों संगठन महामंत्रियों ने भी ऑनलाइन झूम बैठक में शिरकत की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें