मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस सहप्रभारी की लगातार बैठक के कई दिनों तक दौरे

प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी उषा नायडू दो दिनों तक शहर कांग्रेस के 16 वार्ड अध्यक्ष और उनके प्रभारी, महिला प्रभारी की बैठक ले रही है। बैठक 18 वार्ड अध्यक्षों की होना…

प्रदेश कांग्रेस सहप्रभारी उषा नायडू दो दिनों तक शहर कांग्रेस के 16 वार्ड अध्यक्ष और उनके प्रभारी, महिला प्रभारी की बैठक ले रही है। बैठक 18 वार्ड अध्यक्षों की होना थी, लेकिन दो वार्ड अध्यक्ष कावड़ यात्रा में बाहर गए हैं, इसलिए 18 की जगह 16 वार्डों की बैठक होगी। आज 7 वार्डों की बैठक शुरू हो रही है और शाम 6 बजे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई की बैठक भी उषा नायडू लेंगी। कल 9 वार्डों के अलावा कल शाम युवक कांग्रेस की बैठक होगी। सभी विधानसभा प्रभारी मौजूद रहेंगे। दो दिन शहर कांग्रेस की बैठक के बाद 9 अगस्त रविवार को जिला कांग्रेस के मंडलम अध्यक्षों की समीक्षा बैठक गांधी भवन में 11 बजे से शाम 6 बजे तक रखी गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें