शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस ने आज गांधीजी और शास्त्रीजी को किया याद

सर्वधर्म सभा भी हुई और माल्यार्पण भी किया, अमर रहे के नारे भी गुंजाए

कांग्रेस ने आज गांधीजी और शास्त्रीजी को किया याद

शहर कांग्रेस ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया। माल्यार्पण के बाद सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई समरसता के अन्तर्गत भजनों की प्रस्तुति भी दी। गांधीजी और शास्त्रीजी के संकल्प याद किए और उनके आदर्श पर चलने का संकल्प भी लिया। चिंटू चौकसे, राजेश चौकसे, संजय बाकलीवाल, अर्चना जायसवाल, अविनाश भार्गव, शैलेष गर्ग, सत्यनारायण सलवाड़िया, इम्तियाज बेलिम, देवेन्द्रसिंह यादव, नीलेश सेन, मुकेश ठाकुर, दीपक मलोरिया रानू, किरण जिरेती, कमलेश पाठक, अनुरोध जैन, जीतू दीवान, अजय सीतलानी, सादिक खान, मजहरहुसैन सेठजीवाला, राहुल धाकरे, बलवंत टटवाडे, जतिन थोरात, रजत पटेल, राकेश बंदावड़े, लोकेश हार्डिया, राजू भदौरिया, साधना भंडारी, अनिल यादव, रमेश यादव सहित अन्य मौजूद थे। गांधी प्रतिमा माल्यार्पण के बाद कांग्रेसी पैदल-पैदल शास्त्री प्रतिमा पहुंचे, कुछ कांग्रेसी गांधी प्रतिमा से ही नदारद हो गए थे। ज्यादातर पार्षद और विधानसभा प्रभारी भी नजर नहीं आए।

कांग्रेस ने आज गांधीजी और शास्त्रीजी को किया याद

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें