न.प्र.)। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेडे के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जवाहरलाल नेहरू प्रतिमा से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर कथित रूप से ‘शुद्धिकरण’ किए जाने की घटना के विरोध में यह मार्च निकाला गया। कांग्रेसियों ने यात्रा में जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा लगातार दलितों को अपमानित करने का काम कर रही और खडगे भी दलित समाज से होकर वयोवृद्ध है। इस मुद्दे पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगना चाहिए। कांग्रेसियों ने रास्ते भर नारेबाजी कर कहा कि दलित समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान…हर हाल में भाजपा को माफी मांगना होगी। चिंटू चौकसे, विपिन वानखेडे, राजेश चौकसे, सोनिला मिमरोट, शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल, अमन बजाज, इम्तियाज बेलिम, देवेंद्र सिंह यादव, अमित चौरसिया, सन्नी राजपाल, गिरीश चितले, किरण जिरेती, दीपक मलोरिया रानू, सादिक खान, अनवर दस्तक, रफीक खान, विजय सतलोक, अज्जू ठेकेदार सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




