शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
राजनीति

कांग्रेस ने किया राजीव गांधी को याद इस बार देरी से हुआ आयोजन, टेंट भी नहीं लगा, नाश्ता भी नहीं हुआ

पिंटू जोशी से राजीनामे का असर नाराजगी में दिखा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और डिजिटल इंडिया के जनक राजीव गांधी को आज उनकी जन्मजयंती पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर पहुंचकर याद किया। हमेशा कांग्रेस सुबह साढ़े 8 बजे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती है इस बार कांग्रेसियों ने सुबह 9.30 बजे माल्यार्पण का समय रखा। गत वर्ष चिंटू चौकसे के अध्यक्ष बनने के बाद राजीव गांधी प्रतिमा पर हुए कार्यक्रम में टेंट भी लगाया गया था और चाय-नाश्ते का आयोजन भी रखा गया था। इस बार वह आयोजन भी नदारद रहा। गांधी भवन की जासूस तिकड़ी को भी देखने की आज कांगे्रेसियों ने कोशिश की। सिटी ब्लास्ट की खबर यहां भी चर्चा में बनी रही। कांग्रेसी टेंट और चाय-नाश्ता पर भी चर्चा करते देखे गए। बिजली कनेक्शन को लेकर भी आज कार्यक्रम में चर्चा बनी नही। महत्वपूर्ण बात यह रही कि कार्यक्रम में ज्यादातर विधानसभा प्रभारी, कांग्रेसी पार्षद और वरिष्ठ नेताओं की कमी दिखी। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग भी नहीं दिखे तो कुछ कांग्रेसी आपस में चर्चा कर रहे थे कि पिंटू जोशी से हुए चिंटू चौकसे के राजीनामे को लेकर संभवतः शैलेष गर्ग नाराज हैं। वे इसी कारण आज कार्यक्रम में नहीं पहुंचे और शायद टेंट और चाय नाश्ते का कार्यक्रम भी नहीं हो पाया। शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक और मंडलम पदाधिकरियों का भी टोटा दिखा। मंडलम मेें महिला पदाधिकारी बनाई गई है लेकिन गिनती की महिलाएं आज कार्यक्रम में दिखी। आज प्रमुख रूप से चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, संजय बाकलीवाल, दौलत पटेल, अर्चना जायसवाल, श्याम यादव, मुकेश ठाकुर, अमिताभ सिंघल, दीपक मलोरिया रानू, जीतू दीवान, कमलेश पाठक, मजहर हुसैन सेठजीवाला, अजयनारायण सीतलानी, विकास जोशी, सत्यनारायण सलवाडिया, मनीष मिंडा, इम्तियाज बेलिम, नीलेश सेन शैलू, प्रमोद द्विवेदी, राहुल धाकरे, बलवंत टटवाडे, जतिन थोरात, हितेश यादव, जौहर मानपुरवाला, विजय बिलोने, राहुल गेहलोत, दिनेश मल्हार, राय मुनि भगत, शशि हाडा, सुधा मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें