सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

कांग्रेस में कल के बाद आज भी रहेगी रजिस्ट्रेशन के लिए छुट्टी

कल से एक सूत्रीय कार्यक्रम, डोर-ट-डोर करो रजिस्ट्रेशन, 50 हजार नहीं 1 लाख होना चाहिए रजिस्टर्ड कल रात आया क्यूआर कोड, आज कांग्रेसियों को जन्माष्टमी की छुट्टी

राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए इंदौर में 19 सितम्बर को आएंगे। पहले 12 सितम्बर का कार्यक्रम था और कांग्रेस ने कार्यक्रम को एक सप्ताह आगे बढ़ाया तो बैठक के बाद कल गुरुवार को कांग्रेसी ठंडे नजर आए। इधर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने सभी कांग्रेसियों को कह दिया है कि वे केवल एक सूत्रीय कार्यक्रम राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर ध्यान दें और रजिस्ट्रेशन कराएं, दूसरा कोई भी कार्यक्रम धरना, प्रदर्शन, के नहीं करें, इस कारण कल कांग्रेसियों की ठंडक नजर आई। आज शहर और जिला कांग्रेस ने सभी से कह दिया है कि वे भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी पर घर और मंदिरों में आयोजन करें। इधर चिन्टू चौकसे ने बताया कि हम कल से बड़ी ताकत के साथ छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे। भाराछासं और युवक कांग्रेस कॉलेज में छात्रों से सम्पर्क करेंगे। वहीं महिला कांग्रेस भी अपने- अपने क्षेत्रों में और ब्लॉक कांग्रेस व मंडलम कांग्रेस पदाधिकारी भी बूथ स्तर पर अपने-अपने क्षेत्रों के घरों में पहुंचकर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष क्यूआर कोड के माध्यम से छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए छात्र और युवाओं के रजिस्ट्रेशन कराएंगे। रजिस्ट्रेशन में रजिस्ट्रेशन करने वालों को पूरा नाम, मोबाइल नम्बर, जेंडर और प्रदेश का नाम डालने के साथ फार्म ऑनलाइन ही सबमिट करना होगा। कल जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने वीडियो जारी कर युवाओं से छात्रों की गूंज कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है। वहीं चिन्टू चौकसे, संजय बाकलीवाल, डॉ. दौलत पटेल, शैलेष गर्ग, अमन बजाज, विनय बाकलीवाल, सत्यनारायण पटेल, दीपू यादव ने भी रजिस्ट्रेशन के लिए अपील जारी की है। कल के बाद आज भी कांग्रेसियों को छुट्टी मिली है और कल शनिवार से पूरी ताकत से कांग्रेस एक सूत्रीय कार्यक्रम क्यूआर कोड से छात्रों की गूंज के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें