सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
राजनीति

स्विमिंग पूल को पीपीपी मॉडल पर देने के विरोध में कांग्रेस का कल धरना

शहर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी 16 के अध्यक्ष जतिन थोरात और कांग्रेस नेता सुधीर सेठिया ने बताया कि विधानसभा 4 के रणजीत हनुमान मंदिर के समीप फूटीकोठी रोड पर विश्राम बाग…

शहर कांग्रेस ब्लॉक कमेटी 16 के अध्यक्ष जतिन थोरात और कांग्रेस नेता सुधीर सेठिया ने बताया कि विधानसभा 4 के रणजीत हनुमान मंदिर के समीप फूटीकोठी रोड पर विश्राम बाग में निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल को संचालन एवं रखरखाव के लिए पीपीपी मॉडल पर देने के प्रस्ताव के विरोध में कल 12 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा विरोध स्वरूप सुबह 9 से 11 बजे तक विश्राम बाग में धरना दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के पैसे से निर्मित सार्वजनिक सुविधा को पीपीपी मॉडल पर देने से आम नागरिकों एवं गरीब वर्ग के लिए इसका उपयोग महँगा हो सकता है। निजी ठेकेदारों द्वारा मनमाने शुल्क वसूले जाने की आशंका से आम जनता इस सुविधा से वंचित हो सकती है। कांग्रेस ने नगर निगम के इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति का उद्देश्य जनता को सुलभ सुविधाएँ देना होना चाहिए, न कि उसे निजी ठेकेदारों के लिए कमाई का माध्यम बनाना। नेताओं ने यह भी कहा कि विश्राम बाग पहले एक सार्वजनिक स्थल था, जिसे उजाड़कर वहाँ सीमेंट-कंक्रीट का निर्माण किया गया। अब जनता के धन से बने स्विमिंग पूल को निजी संचालन में देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस द्वारा धरने के बाद व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा तथा हस्ताक्षरों के साथ नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को ज्ञापन सौंपकर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की जाएगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 3