शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिन्टू चौकसे ने बताया कि 8 से 10 जगह छात्रों की गूंज को गलत बताकर होर्डिंग लगाए गए हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस को लगने के बाद कांग्रेस ने राजू भदौरिया, राजा चौकसे, लोकेश हार्डिया तीन लोगों की टीम बनाकर इन्हें निर्देशित किया कि जहां-जहां गलत होर्डिंग भाजपा ने लगाए हैं उन्हें तत्काल हटा लिए जाए, सुबह 9 बजे यह तीनों नेता अपनी टीम के साथ जहां-जहां जानकारी मिली वहां-वहां होर्डिंग निकालने पहुंच गए। बताया गया कि करीब एक दर्जन जगह यह पोस्टर लगे थे, दो जगह पोस्टर निकालने में विवाद की स्थिति भी बनी थी। इस मामले में चिन्टू चौकसे का कहना है कि क्या राहुल गांधी शिक्षा के अधिकार की बात छात्रों के बीच करते हैं और जॉब को लेकर शिक्षा की बात करते हैं और सस्ती शिक्षा की बात करते है क्या यह गलत बात कर रहे हैं वे। दिल्ली में जिस तरह से छात्रों के आन्दोलन को लाठी से दबाया गया और राहुल गांधी ने अत्याचार का विरोध करते हुए छात्रों का साथ दिया, भाजपा का छात्र विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। पोस्टर पर लिखा गया है कि झूठ की गूंज है और यह पोस्टर शहर के करीब एक दर्जन क्षेत्रों में देखे गए उसी के बाद कांग्रेसी हटाने पहुंचे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




