प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर कांग्रेस की विधानसभा प्रभारी और शहर कांग्रेस के मुख्य पदाधिकारियों के बीच बिजलपुर निवास पर बैठक हुई थी उस दौरान चिन्टू चौकसे और पिन्टू जोशी के बीच मुद्दे पर तकरार हुई थी और मामला इतना बढ़ा था कि पटवारी को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इस मुद्दे को भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जमकर उठाया था और उस मुद्दे का पलटवार कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने भी किया था। अब दो दिन पहले भाजपा कार्यालय में बैठक में सांसद समर्थक कमल गोस्वामी मुद्दे पर नाराज हुए थे और यह मुद्दा सांसद तक भी पहुंच गया था, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता लोकेश हार्डिया ने बयान जारी कर भाजपा नगर अध्यक्ष के लिए जमकर बयानबाजी की और सांसद समर्थक और भाजपा नगर अध्यक्ष के बीच मारपीट तक का बयान जारी कर दिया। बड़े दमखम के साथ लोकेश हार्डिया ने यह बयान मजबूत दावे के साथ पेश किया। इस मामले में सांसद शंकर लालवानी से चर्चा की तो उन्होंने कहा कि वे बाहर है और इंदौर आकर मामले को समझेंगे, लेकिन मारपीट का मामला पूरी तरह गलत है। इधर जिस भाजपा नेता कमल गोस्वामी के मुद्दे पर वीडियो जारी किया गया है उनसे भी चर्चा की गई तो उन्होंने भी मारपीट की घटना से पूरी तरह इंकार किया और कहा कि जो भी मुद्दा हुआ था वह हमारे संगठन का अंदरुनी मामला है वे उस मामले में सांसद शंकर लालवानी से चर्चा करेंगे, लेकिन मारपीट की बात को उन्होंने भी गलत बताया। जबकि लोकेश हार्डिया ने जिस तरह का बयान जारी किया वह काफी तीखा बयान है। इस मामले में लोकेश हार्डिया ने अपनी सोशल मीडिया आईडी पर एक कार्टून भी जारी किया, जिसमें भाजपाइयों को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया, जिसमें सुमित मिश्रा और सांसद शंकर लालवानी और समर्थक भी है। इस मामले में नगर अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि यह सब गलत है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




