शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
राजनीति

कांग्रेस प्रवक्ता ने भिजवाया कानूनी नोटिस

राजीनामा के प्रयास विफल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष जैन ने अपने अधिवक्ता सुजल शुक्ला के माध्यम से कानूनी नोटिस 5 करोड़ का भिजवाया है। नोटिस में यह कहा गया है कि राहुल, प्रिया, राजवर्धन ने उनके खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से शिकायत दर्ज कराई और झूठे साक्ष्य प्रस्तुत किए। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से आरोपों का प्रचार-प्रसार किया, जिससे हर्ष जैन की सामाजिक, राजनीतिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया। उक्त जानकारी हर्ष जैन ने देते हुए बताया कि थाना कनाड़िया पुलिस ने पूरी जांच की। मोबाइल लोकेशन, स्वतंत्र गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट पाया गया कि शिकायत में लगाए गए आरोप असत्य थे। उक्त पूर्ण जानकारी हर्ष जैन ने दी उसी आधार पर प्रकाशित की गई है। कल पूर्व अध्यक्षों सहित वर्तमान अध्यक्ष और वरिष्ठों के यहां अलग-अलग राजीनामा बैठक अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति की चुनाव को लेकर चलती रही। सारे प्रयास कल देर शाम तक विफल होते चले गए और आखिर में यही निर्णय हुआ कि अब चुनाव होने दो जो होगा देखा जाएगा। ऐसा लगता है कि अब अग्रवाल समाज केन्द्रीय समिति के चुनाव होंगे ही।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें